प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ ) आगामी 2फरवरी को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी प्रखंड के रामपुर में रुकेंगे। जिसको लेकर बुधवार को राहुल गांधी के सीआरपी सेक्रेटरी व जिला प्रशासन ने स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान राहुल गांधी के सीआरपी सेक्रेटरी प्रणव कुमार, डीएसपी वैद्यनाथ प्रसाद एवं बीडीओ श्रीमान मरांडी मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को लेकर बीडीओ श्रीमान मरांडी को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए। राहुल गांधी के सीआरपी सेक्रेटरी प्रणव कुमार ने बताया कि आगामी 2फरवरी को कार्यक्रम को लेकर स्थल का निरीक्षण किया।बता दे कि कार्यक्रम को लेकर पार्टी कार्यकर्ता से लेकर जिला प्रशासन रेस में हैं। मौके पर जिला अध्यक्ष कुमार सरकार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।






