Search

May 15, 2026 6:57 pm

झारखंड सरकार के खिलाफ ईडी की लगातार करवाई और पूछताछ को लेकर पुलिस विभाग अलर्ट पर।

बजरंग पंडित

पाकुड़िया प्रवर्तन निदेशालय ने बुधवार को रांची में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछताछ के मद्देनजर पुलिस अधीक्षक पाकुड़ के निर्देशानुसार पाकुड़िया थाना क्षेत्र के सभी चौक चौराहों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई । सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए पूरे प्रखंड में अतिरिक्त जवानों की तैनाती की गई थी । सिद्धो कान्हु चौक , पाकुड़िया मुख्य बाजार , डाकबंगला मोड़, गनपुरा मोड़ सहित अन्य दर्जनों स्थानों में पुलिस जवानों के साथ पुलिस पदाधिकारी तैनात किए गए थे। इस बाबत प्रभार थाना प्रभारी पुनीत कुमार गौतम भी सुरक्षा की दृष्टि कौन से सभी चौक चौराहों पर निरीक्षण कर पुलिस जवानों का दिशा निर्देश देते देखे गए।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!