सतनाम सिंह
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 2024, जिला परिवहन कार्यालय पाकुड़ में ड्राइविंग लाइसेंस चालक दक्षता जाँच कराने आये हुए सभी आवेदकों को सड़क सुरक्षा एवं यातायात के नियमों के बारे जागरूकता के साथ मे सड़क सुरक्षा के नियमो का अनुपालन करने से सम्बंधित जागरूकता का पम्प प्लेट वितरण, स्टिकर एवं शपथ दिलाया गया
जिला परिवहन कार्यालय पाकुड़ मे ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए आए हुए सभी आवेदको एवं अन्य आम जनता को सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के बारे मे विस्तार से बताया गया साथ मे नियमों का पालन हमेशा करने तथा दुसरो को पालन कराने को लेकर भी शपथ दिलाया गया और सभी को जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से जागरूक किया गया एवं डी एल बनाने के सही उम्र सीमा, नियम एवं ड्राइवर लाइसेंस बनाने के बाद सड़क पर वाहन चलाने के साथ सड़क सुरक्षा के सभी नियमो का अनुपालन करने एवं अच्छे नेक इंसान,हिट एंड रन एवं आपदा प्रबंधन अंतर्गत आने वाले मुआवजे एवं अन्य को लेकर अवगत एवं विस्तार से बताया गया साथ ही जिला परिवहन कार्यालय परिसर में उपस्थित सभी दो पहिया वाहनों में सड़क सुरक्षा किन नियमों को पालन करने हेतु स्टीकर के माध्यम से भी जागरूकता फैलाने का कार्य जिला सड़क सुरक्षा कोषाग़ के द्वारा किया गया l कार्यक्रम में उपस्थित जिला सड़क सुरक्षा प्रबंधन, रोड इंजीनियर एनालिस्ट, आईटी अस्सिटेंट एवं जिला परिवहन कार्यालय के अन्य कर्मी साथ ही कार्यालय परिषर में उपस्थित सभी आम जनताl











