सानू कुमार।
महेशपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित काठमिल परिसर में बुधवार को सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी और नव निर्वाचित एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष किस्कू सोरेन का स्वागत किया गया. वही भाजपा के नेताओं ने प्रदेश मंत्री व एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष को माला पहनाकर सम्मानित किया. भाजपा नेता अनुग्रहित प्रसाद साह ने कहा कि भाजपा के लिए पूरा जीवन खपा देने वाले पार्टी के नेता व कार्यकर्ता जिनका सदैव यह उद्देश्य रहा कि पार्टी परम वैभव पर स्थापित हो और वो सफल हुआ है. जिन उद्देश्यों को लेकर पार्टी का गठन हुआ वह आज पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हुआ है. वही पूर्व विधायक सुफल मरांडी ने कहा कि भाजपा के सब दिन के साथियों कि आवश्यकता तथा उपयोगिता सदैव प्रासंगिक है. कहा कि वरिष्ठ नेता व कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या व बलिदान और संघर्ष का परिणाम है कि आज भाजपा विश्व कि सबसे बड़ी पार्टी है. उन्होंने प्रदेश मंत्री व एसटी मोर्चा के जिला अध्यक्ष को सम्मानित करते हुए बधाई दी. मौके पर अनुग्रहित प्रसाद साह, हिसाबी राय, शिव चरण मलतो, नरेन साह, बीरबल मंडल, राहुल यादव, विष्णु सिंह, सुरेंद्र भगत, सिलारानी हेम्ब्रम, जुनास टुडु, मोजेस टुडु, जयसेन बेसरा, रतन साह, अमित अग्रवाल, गोपाल भगत, पुलक घोष, विजय भंडारी, बबलू यादव, रूबिलाल हांसदा, निर्मल मरांडी, मिरूलाल मरांडी, फूलबाबू कोड़ा, करुणा मंडल, अजय दास, पंचू सिंह, मदन पहाड़िया, संदीप भगत, गोपाल राय, सुकुर मिया, बाबुल शेख सहित अन्य मौजूद थे.






