दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल।
बजरंग पंडित
पाकुड मुफस्सिल थाना क्षेत्र रामचंद्रपुर चेकनाका के समीप टर्निंग पॉइंट पर मोटरसाइकिल और टोटो की आमने सामने की जबर्दस्त भिड़ंत हो गई,आमने सामने की टक्कर में मोटरसाइकिल सवार के साथ टोटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों की संख्या कुल पांच बताई जा रही है,घायल व्यक्ति मुफस्सिल थाना क्षेत्र दादपुर और संग्रामपुर रानीपुर के रहने वाले बताए जा रहे है,प्राप्त जानकारी के अनुसार रामचंद्रपूर चेक नाका के आगे एक तीखा मोड है,जहां टोटो और मोटरसाइकिल की आमने सामने भीषण टक्कर हुई है,स्थानीय ग्रामीण ने मानवता दिखाते हुए जो जायदा घायल हुए है उन व्यक्ति को तुरंत सदर अस्पताल पाकुड सोनाजोडी भेजा गाय,घटना की खबर मुफस्सिल थाना प्रभारी अमर कुमार मिंज को दी गई,थाना प्रभारी के निर्देश पर पुलिस गश्ती दल के द्वारा बचे घायल व्यक्तियों की मदद करते हुए सभी को अस्पताल पहुंचाने का कार्य किया गया।मोटरसाइकिल सवार मुफस्सिल थाना क्षेत्र रानीपुर का बताया जा रहे और काफी गंभीर रूप से घायल हुआ है।







