बजरंग पंडित
पाकुड़ ।नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत शहरकोल पंचायत के पहाड़िया टोला निवासी 21 वर्षिय रेनुका मुर्मू ने दुपट्टा के सहारे पेड़ में लटक कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की खबर आग तरह पूरे इलाके फैल गई गांव वालों ने इसकी सूचना शहरकोल पंचायत मुखिया विकास गोंड को दिया , मुखिया को सुचना मिलने पर तुरंत नगर थाने को सुचित किया। नगर थाना को खबर मिलते ही अपने दलबल के साथ मौके पर पुलिस एस आई राम प्रताप सिंह ए एस आई सनातन मांझी दल बल के साथ पहुंच कर शव को उतार अपने कब्जे में ले लिया परिजन ने जानकारी देते हुए बताया कि रात युवती घर में सोई नहीं थी और रात हमलोग खोजने की बहुत कोशिश किया लेकिन नहीं मिली और जब सुबह हुआ तो घर बगल में एक पेड़ पर दुपट्टे के लटकी हुई मिली ।युवती ने अज्ञात कारणों के चलते पेड़ में दुपट्टे का फंदा के सहारे फांसी लगा ली । जिससे उसकी मृत्यु हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। उधर परिजनों का रो रो बुरा हाल था।





