Search

May 15, 2026 2:30 pm

राहुल गाँधी की न्याय यात्रा को लेकर नेताओं की रही अलग-अलग प्रतिक्रिया।

सुदीप कुमार त्रिवेदी।

पाकुड/ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मोहम्मद असराफुल शेख ने काँग्रेस के नेता राहुल गाँधी की न्याय यात्रा को लेकर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा है कि भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर श्री गाँधी ने पाकुड़ की आम जनता को दिग्भ्रमित करने का काम किया है । अपने आशय को स्पष्ट करते हुए टीएमसी जिलाध्यक्ष असराफुल शेख ने विज्ञप्ति के द्वारा कहा कि भारत जोड़ो यात्रा के नाम पर पाकुड़ की भोली भाली जनता को सुबह दस बजे से शाम के सात बजे तक अपने स्वागत सम्मान के लिए इस कड़ाके की ठंड में भूखे प्यासे ठिठुरने को बाध्य किया गया जिससे जनता के बहुमूल्य समय का दुरूपयोग हुआ । मोहम्मद असराफुल शेख ने आगे कहा कि अपनी न्याय यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पाकुड़ शहर की मिट्टी पर कदम तक नहीं रखा एवं सड़क मार्ग से सीधे निकल गए । वहीं दूसरी तरफ हाल फिलहाल में इंडी गठबंधन से नाता तोड़ कर एनडीए में शामिल होने वाली जनता दल यूनाइटेड के पाकुड़ जिलाध्यक्ष गौतम मंडल ने कहा कि हर दल की अपनी विचारधारा व कार्यशैली होती है जिसके तहत हर दल अपने कार्यक्रम को करते हैं लिहाजा राहुल गांधी की न्याय यात्रा भी उसी की एक कड़ी है । श्री मंडल ने सीधे तौर पर कहा कि इस न्याय यात्रा से काँग्रेस को विशेष लाभ नही मिलने वाली है जबकि दूसरी ओर काँग्रेस की धूर विरोधी व चिर-परिचित राजनैतिक प्रतिद्वंद्वी भारतीय जनता पार्टी के पाकुड़ नगर अध्यक्ष पंकज साह ने इस यात्रा को पूर्णतः असफल बताते हुए कहा कि इस न्याय यात्रा से आम लोगों खासकर दूर दराज से अपने दैनंदिनी कार्य हेतु जिला मुख्यालय आने वाले लोगों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा ।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!