Search

June 26, 2025 10:57 pm

अंगिका समाज अंग पाकुड़ की बैठक संपन्न, डॉ मनोहर कुमार बने अध्यक्ष

विशिष्ट व्यक्ति किए गए सम्मानित।

रामकुमार भगत

पाकुड़। अंगिका समाज,अंग पाकुड़ के द्वारा प्रदेश अंगिका समाज,रांची के स्थापना दिवस-2024 के शुभावसर पर स्थापना दिवस, समाजिक मिलन एवं जिला तदर्थ समिति की घोषणा हेतु एक विशेष बैठक 04 फरवरी को भागीरथ तिवारी की अध्यक्षता मे आहूत की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष, डॉ मनोहर कुमार, डॉ बिन्दु भूषण, डॉ निर्भय कुमार सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया । स्वागत भाषण में डॉ मनोहर कुमार ने कहा कि अंग क्षेत्र का इतिहास अति प्राचीन है, बाल्मीकि रामायण में वर्णित है कि त्रेतायुग में अंग देश रोमपाद थे, जो राजा दशरथ के मित्र थे। द्वापर में कृष्ण अवतार लिए । इस काल में दुर्योधन ने अपने मित्र कर्ण को अंग देश का राजा बनाया था ।अंग देश की राजधानी भागलपुर था। प्रदेश उपाध्यक्ष भागीरथ तिवारी ने अंगिका क्षेत्र का वर्णन करते हुए कहा कि 7 वीं सदी में वामन जयादित्य द्वारा रचित ग्रंथ “काशिका वृत्ति” में भी उल्लेख है कि भारत के 16 महाजनपदों में से एक अंग महाजन पद था और इसकी प्रचलित भाषा “आंगी” थी । बौद्ध ग्रंथ “ललित विस्तार” में 64 लिपियों की सूची में अंग लिपि चतुर्थ स्थान पर अंकित है । 16 महाजनपदों के मानचित्र में भी अंग देश अंकित है । आज अंग क्षेत्र का दुर्भाग्य है कि अंगिका इतनी प्राचीन भाषा होने के वावजूद केन्द्र व राज्य सरकार ना इसे आठवीं अनुसूची में नाम अंकित कर रही है न ही इस बिन्दु पर विचार कर रही है। जबकि बिहार से अलग होने के बाद झारखंड क्षेत्र में भी संथाल परगना प्रमंडल पूर्ण रुप से अंग क्षेत्र रहा है।

“अंगिका समाज रत्न” से नवाजा गया

समाज सेवा से जुड़े डा. बिन्दु भूषण, डॉ निर्भय कुमार सिंह, भागीरथ तिवारी ,जवाहर कुमार सिंह , डॉ श्रीमोहन सिंह-रांची, मोहन रजक-रांची को अंगिका समाज रत्न से सम्मानित किया गया।

जिला तदर्थ समिति सर्वसम्मति से अंगिका समाज अंग के संरक्षक-के रूप में डॉ बिन्दु भूषण, सह-संरक्षक-धर्मेन्द्र सिंह ,अध्यक्ष- डॉ मनोहर कुमार ,उपाध्यक्ष – अम्बोज कुमार वर्मा, अशोक प्रसाद, गंगाधर मिश्र, दिनेश मंडल, महासचिव – विभाष मिश्रा, हिसाबी राय, कृपा सिन्धु बच्चन, सचिव- संजय कुमार शुक्ला, सह-सचिव -राजेश चौधरी
सह सचिव- अजय कुमार झा,- भोपाल यादव, राजीव झा कोषाध्यक्ष कैलाश झा ,सह कोषाध्यक्ष -मिथिलेश त्रिवेदी, संगठन महासचिव – डॉ अमरेन्द्र सिन्हा को बनाया गया इसके अतिरिक्त अन्य पदों पर भी घोषणा की गई।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर