सतनाम सिंह
पाकुड़। लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत चितलो पहाड़िया टोला में दो दिवसीय फूटबॉल खेल के उद्घाटन पाकुड़ जिला परिषद पूर्व अध्यक्ष सह राजमहल विधानसभा प्रभारी भाजपा नेता बाबूधन मुर्मू ने किया। भाजपा नेता ने खिलाड़ियों एवं दर्शकों को संबोधन करते हुए कहा झारखंड राज्य में गटबंधन की सरकार में आदिवासी का विकास नहीं हो रहा है। लिट्टीपाड़ा में जेएमएम के विधायक लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के जनता के लिए कुछ नहीं किया। भाजपा नेता जनता से आशीर्वाद मांगा । उन्होंने कहा कि राजमहन लोकसभा ओर लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा पार्टी को जिताने का कार्य करे । श्री मुर्मू ने कहा कि फुल पहाड़ी पंचायत के धोव पहाड़ी गांव के सेंकड़ों जेएमएम पार्टी के कार्यकर्ता पार्टी छोड़कर भाजपा पार्टी का दामन थामा है । मौके पर बजाल मुर्मू, मातल मरांडी,जोसेफ टुडू, अमीन मरांडी,मुयूस हेमब्रोम,हरदास मरांडी,बाबू साहेब मुर्मू,रतन मरांडी उपस्थित रहे।







