Search

May 13, 2026 4:44 am

सांसद व विधायक ने 2 किलोमीटर सड़क निर्माण कार्य का किया शिलान्यास

इकबाल हुसैन

पाकुड़/महेशपुर :- राजमहल लोकसभा सांसद विजय हांसदा व महेशपुर विधानसभा विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने सोमवार को एक सड़क का शिलान्यास नारियल फोड़कर एवं फीता काटकर किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़करण योजना अंतर्गत चंडालमारा पंचायत के ग्राम भिलाई से बेनादत्ती तक 2 किलोमीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य होना है। जिसका प्रक्कलित राशि 144.137 लाख है।मौक़े पर विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने बताया की इस सड़क पूर्ण रूप से जर्जर हो चुका था जिसकी मरम्मत को लेकर यहां के स्थानीय लोगों ने कई बार गुहार लगा चुके थे। उन्होंने कहा कि इस सड़क निर्माण हो जाने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी सहूलियत होगी ,लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता था इस सड़क की मांग क्षेत्र के लोगों ने लंबे समय से करते आ रहे थे।अगर अभी भी कोई सड़क बनना बाकि है तो मुझे लिखित रूप से दे। जितना जल्दी होगा कार्य किया जायेगा।सड़क निर्माण कार्य श्रावण भगत के द्वारा कराया जायेगा।इस मौक़े पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, गोलाक सिंह,स्टेफन सोरेन समेत सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240212 wa00257213041691344222489

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!