Search

June 26, 2025 6:25 pm

भाजपा द्वारा लोकतंत्र की हत्या के विरुद्ध झामुमो निकालेगी न्याय एवं पदयात्रा।

सिंह गर्जना करते हुए निर्दोष लौटेंगे हेमंत सोरेन, प्रखंड अध्यक्ष।

बजरंग पंडित

पाकुडिया:-झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की केंद्रीय समिति के निर्देशानुसार और जिला कमेटी के बैठक के आलोक मे आज झामुमो प्रखंड कार्यालय पाकुडिया मे एक बैठक आहूत की गई। बैठक की अध्यक्षता झा.मु.मो. प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा ने किया। अध्यक्ष ने उपस्थित‎ कार्यकर्ता से वर्तमान राजनैतिक परिदृश्य पर चर्चा करते हुए कहा कहाl केन्द्र‎ सरकार ने हमारे राज्य के लोकप्रिय पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को केंद्र की सरकार द्वारा झारखंड प्रदेश के आदिवासी मुख्यमंत्री को केन्द्रीय जाँच एजेंसियों का दुरुपयोग करते हुए बेवजह प्रताड़ित कर रही है। मुख्य वजह भारतीय जनता पार्टी की गलत नीतियों के सामने पूर्व मुख्यमंत्री का न झुकना, उसका विरोध करना एवम प्रदेश के चंहुमुखी विकास के एजेंडा को लागू करने का ईमानदार प्रयास भारतीय जनता पार्टी को नही पच रहा है। यही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी जहाँ भारतीय जनता पार्टी या उनके समर्थित पार्टियों की सरकारें नहीं हैं वहां विधायकों की खरीद फरोख्त, इडी, इनकम टैक्स डिपार्टमेंट आदि केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग आदि तमाम हथकंडे अपनाकर, डरा धमकाकर चुनी हुई सरकारों को अस्थिर करने एवम गिराने का प्रपंच कर रही है। गहन विचार विमर्श के उपरांत झा.मु.मो. केंद्रीय समिति के द्वारा‎ यह निर्णय लिया गया कि पूर्व मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन के केंद्रीय जांच एजेंसी और इडी की प्रताड़ना समाप्त नहीं होने तक और गिरफ़्त से बाहर आने तक आम जनों के बीच जागरूकता फैलाई जाए जिसमे केंद्र सरकार की तानाशाही रवैया तथा गलत नीतियों के विरोध में जनसमर्थन जुटाया जाए। इसी के मद्देनजर प्रत्येक‎ पंचायत में पदयात्रा आरम्भ करने का निर्णय लिया गया l जिसमें झारखंड सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं‎ का प्रचार प्रसार करते हुए पुर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की इडी की गिरफ्त से बाहर लाने हेतु जनसमर्थन प्राप्त किया जाए। साथ ही साथ आम जनों की समस्याओं से भी रूबरू हुआ जाए। इस क्रम में आज मोंगलाबांध पंचायतों से पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। मौके पर मइनुद्दीन अंसारी,अशोक भगत,कालीदास मरांडी,निवारन मराडी,मंजर आलम,नजरूल इस्लाम,मनेजार हेम्ब्रम,छोटू भगत,सुहाषिणी मुर्मू,मोईन आलम,मुसारफ हुसैन,तोहिदुल शेख,सिकंदर आलम,मंजुर अंसारी,नरेश हाँसदा,सुनील,नाजीर कार्यकर्ता उपस्थित थें l

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर