Search

July 19, 2026 12:34 am

अंचल अधिकारी को मिला पाकुड़ बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार।

पाकुड़ प्रखंड के अंचल अधिकारी अरविंद कुमार को प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। उपायुक्त मेघा भारद्वाज के निर्देश पर शुक्रवार को उन्होंने बीडीओ का अतिरिक्त कार्यभार ग्रहण कर लिया। नियमित बीडीओ की नियुक्ति होने तक वे दोनों पदों की जिम्मेदारियां संभालेंगे। जानकारी के अनुसार, पाकुड़ के तत्कालीन बीडीओ समीर अल्फ्रेड मुर्मू की पदोन्नति के बाद उनका स्थानांतरण पलामू जिले के हुसैनाबाद अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीएम) के रूप में किया गया है। उनके कार्यमुक्त होने के बाद पाकुड़ प्रखंड में बीडीओ का पद रिक्त हो गया था। प्रखंड स्तर पर विकास योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों तथा प्रशासनिक कार्यों के संचालन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने त्वरित निर्णय लेते हुए अंचल अधिकारी अरविंद कुमार को बीडीओ का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। अंचल अधिकारी, अंचल कार्यालय के दायित्वों के साथ-साथ प्रखंड कार्यालय के कार्यों का भी संचालन करेंगे। उनके नेतृत्व में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, पंचायतों के साथ समन्वय, सरकारी योजनाओं की निगरानी तथा अन्य प्रशासनिक गतिविधियां पूर्व की तरह जारी रहेंगी।

img 20260605 wa00418131637655345200844

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!