Search

May 13, 2026 2:21 am

काँग्रेस जिलाध्यक्ष ने भाजपा सरकार का किया पुतला दहन

केंद्र सरकार की तानाशाही नीतियों पर जमकर बरसे कांग्रेस जिला अध्यक्ष।

केंद्रीय एजेंसी का गलत इस्तेमाल कर रही केंद्र सरकार, श्री कुमार सरकार।

सुदीप कुमार त्रिवेदी

गुरुवार को पाकुड़ में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर के आदेशानुसार कांग्रेस पार्टी की ओर से जिला मुख्यालय स्थित अटल चौक पर संध्या 5 बजे कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार के नेतृत्व में भाजपा सह मोदी सरकार का पुतला दहन किया गया।इस अवसर पर श्री कुमार सरकार ने कहा कि 2017 में जब चुनावी बांड योजना को वित्त विधेयक के रूप में पेश किया गया था, तो भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस सबसे पहले इसकी अपारदर्शी, अलोकतांत्रिक और हानिकारक प्रकृति की स्पष्ट रूप से निंदा की थी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने इस कुटिल चाल के खिलाफ संसद के भीतर और बाहर अपनी लड़ाई लगातार लड़ रही थी, कारणवश काला धन रूपांतरण योजना को असंवैधानिक मानते हुए आज के सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुनाया है जो जनता के हित में है । अब जनता के सामने बीजेपी को फंडिंग कहाँ से किनके द्वारा प्राप्त होती है इसका पर्दाफाश होगा। कांग्रेस पार्टी इस फैसले का तहेदिल से धन्यवाद स्वागत करती हैं और माननीय सर्वोच्च न्यायालय का आभार व्यक्त करती है। इस मोके पर जिला अध्यक्ष श्री कुमार सरकार, प्रखंड सह बीस सूत्री अध्यक्ष मानसारुल हक, प्रवक्ता मुख्तार हुसैन, जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, सोशल मीडिया प्रभारी पियारूल इस्लाम,पूर्व प्रखंड अध्यक्ष अफजल हुसैन, निरंजन मिश्रा, कृष्ण यादव,आसिफ इकबाल, वंशराज गोप, आबूताहिर सेख, रामविलास महतो, मीरजहान विश्वास, अब्दुल बासित, तजमुल शेख, मानान शेख, विक्की भगत, सुमन चौबे, विजेंद्र गोप, मुकलेसुर रहमान, कमरुल शेख, मिथुन मरांडी, मोतिउर रहमान उपस्थित थे I

img 20240215 wa00582589705828384051955

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!