इकबाल हुसैन
झामुमो कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महेशपुर प्रखंड के छक्कूधारा पंचायत में न्याय मार्च निकालकर केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी किया। न्याय मार्च प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू एवं सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम, उपाध्यक्ष जेम्स सुशील हेमब्रम के नेतृत्व में छक्कूधारा पंचायत के विभिन्न गांव में किया गया।इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम ने बताया कि न्याय मार्च प्रत्येक पंचायत में अलग-अलग तिथि को निकली जाएगी। जिस प्रकार झारखंड के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक षड्यंत्र के तहत फंसा कर जेल भेजा गया है। इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के विरुद्ध जमकर नारेबाजी भी किया।कार्यकर्ताओं का कहना था कि केंद्र सरकार ने साजिश कर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के खिलाफ कार्रवाई की है। जबकि भाजपा में शामिल होने वाले भ्रष्टाचारियों के विरोध कोई कार्रवाई नहीं किया जाता है।कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन को तत्काल रिहा करने की मांग किया। इस मौके पर जोगेन, साइमन मुर्मू, कालिदास सोरेन सहित सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।





