Search

May 12, 2026 11:06 pm

मैट्रिक की छठी परीक्षा हिंदी ए बी विषय की हुई।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों में सोमवार को वार्षिक मैट्रिक परीक्षा हिंदी ए बी विषय पर 989 परीक्षार्थी में से कुल 987 परीक्षार्थी शामिल हुए 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा। छठा दिन हिंदी ए बी विषय की परीक्षा हुई जिसमें परीक्षा केंद्र राजकीय कृत प्लस टू उच्च विद्यालय में सभी 476 परीक्षार्थि परीक्षा में शामिल हुए वहीं कन्या उच्च विद्यालय पाकुड़िया में 397 में 395 उपस्थित 2 परीक्षार्थी अनुपस्थित एवं चौकिशाल उच्च विद्यालय में सभी 116 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। तीनों परीक्षा केंद्रों में शांतिपूर्ण परीक्षा संपूर्ण करने को लेकर दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी पुलिस बल के साथ उपस्थित थे।परीक्षा शांतिपूर्ण एवं कदाचार मुक्त माहौल में संपन्न हुई । परीक्षा केंद्र में बतौर उड़नदस्ता दंडाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी एवं एसआई परमहंस प्रसाद सभी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण किया।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!