अमर भगत
अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र अंतर्गत बाँधकोय खुर्द गांव के कोल टोला में छोटे भाई द्वारा डंडे से पीट – पीट कर बड़े भाई की हत्या कर दिए जाने की घटना सामने आई है। जानकारी मिली है कि 35 वर्षीय मृतक सुरेंद्र कोल और आरोपी 30 वर्षीय सहोद्र भाई लखीन्द्र कोल दोनों एक साथ एक ही घर में निवास करते थे। दोनों में गत सोमवार को खाने – पीने के खर्च देने – लेने को ले बहश हुई। बड़े भाई सुरेंद्र ने छोटे भाई लखींद्र से कहा कि जब हमलोगों का जमीन – जायदाद बंट चुका है तो तुमको खाने – पीने में आने वाले खर्च में साझेदार होना चाहिए। इसी बहश में विवाद बढ़ गई। छोटा भाई उत्तेजित और हमलावर हो गया। सुरेंद्र अपनी जान बचाने के लिए घर से भागा। भागने के दौरान लखींद्र ने सुरेंद्र के सर पर लाठी से वार कर दिया। घर से कुछ ही दूरी पर वह घायल हो गिरा लेकिन नशे में धुत्त छोटे भाई ने उसपर लगातार प्रहार किया , जिससे मौकाए वारदात ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी अनिल गुप्ता सहित एसआई पीसी भगत और अरुण राम घटना स्थल पर पहुंचे। घटना के बावत आवश्यक पूछताछ के बाद लाश को पुलिस अभिरक्षा में ले पोस्टमॉर्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के आरोपी लखींद्र को गिरफ्तार कर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जा रही है।






