राजकुमार भगत
Also Read: उम्मीद की रोशनी बनी फाउंडेशन, अनाथ बच्चियों को शिक्षा की नई राह, मदरसे में कराया निःशुल्क दाखिला।
पाकुड़ । महेशपुर प्रखंड अंतर्गत श्री राम गाड़िया पंचायत के अम्बई पहाड़ी गाँव में संथाली सांस्कृतिक कार्यक्रम मनाया गया। संताली सांस्कृतिक कार्यक्रम में पूर्व जिप अध्यक्ष सह भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूधन मुर्मू एवं पकुरिया प्रमुख कालिदास मरांडी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। आदिवासी रीति रिवाज से बाबू धर्म मुर्मू का जोरदार स्वागत किया गया। तत्पश्चात सांस्कृतिक कार्यक्रम का विधिवत प्रारंभ किया गया। मौके पर राम गड़िया मुखिया (पूर्व मुखिया) कालिदास टुडू, अर्जुन दहा मुखिया, डिजेन हेमब्रम, महेराग टुडू, मिरुलाल मुर्मू, पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष माजेश डर आदि उपास्थि थे। सभी ने कार्यक्रम में अपने-अपने विचार रखें।






