Search

May 12, 2026 8:44 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं ने प्रखंड अंतर्गत नसीपुर व सितापहाड़ी पंचायत में निकाली न्यायमार्च।

जाली दस्तावेज बनाकर भाजपा के ईशारे पर हमारे नेता को फसाया गया, हम चुप रहनेवालों में नही : झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव

रामकुमार भगत

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत पदयात्रा सह न्याययात्रा पाकुड़ प्रखंड के नसीपुर व सितापहाड़ी पंचायत में प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख के नेतृत्व सैकड़ों कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री सह पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को न्याय दिलाने के लिए पदयात्रा सह न्यायमार्च निकाला गया, पदयात्रा सह न्यायमार्च कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में झामुमो जिलाध्यक्ष श्याम यादव शामिल हुए। न्यायमार्च के माध्यम से जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने बताया कि हमारे नेता को झूठे जालसाजी कागज बनाकर केंद्र की भाजपा सरकार के षड्यंत्र के तहत ईडी द्वारा गिरफ्तार किया गया है। जो कि पूरी तरह से असंवैधानिक है। वही उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्याम यादव ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार हमारे नेता हेमंत सोरेन के लोकप्रियता से घबरा गई थी व आगामी लोकसभा चुनाव में उनको अपना खाता खुलता नही दिख रहा था। लोकतांत्रिक तरीके से एक चुनी हुई सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की सफलताओं व सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के माध्यम से आम लोगों तक योजनाओं की सुगम तरीके से पहुंच से भाजपा को अंदाजा हो गया था कि एक लोकप्रिय आदिवासी युवा नेता हेमंत सोरेन को चुनाव में हराना संभव नही है। इसी द्वेष से केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा केंद्रीय एजेंसियों का दुरुपयोग कर हेमंत सोरेन के छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन भाजपा को समझना होगा कि हेमंत सोरेन दिशोम गुरू शिबू सोरेन के पुत्र है जिन्होंने झारखंड व झारखंडियों के हितों की रक्षा के लिए हमेशा से आंदोलनरत रहें। हम सभी झामुमो कार्यकर्ता केंद्र सरकार की इस षडयंत्रकारी रवैये के पुरजोर विरोध करते है व झामुमो का एक एक कार्यकर्ता अपने नेता हेमंत सोरेन के रिहाई होने तक चुप नही बैठेगा। मौके पर युवा जिला सचिव उमर फारूक, प्रखंड उपाध्यक्ष अजफारुल शेख, प्रखंड उपाध्यक्ष दयानंद भगत, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मोसर्रफ हुसैन, स्वास्थ्य विभाग के सांसद प्रतिनिधि प्रकाश सिंह, प्रखंड संयुक्त सचिव निताई दत्ता, युवा प्रखंड सचिव सत्तार शेख, कोषाध्यक्ष मो० मोबारक हुसैन, जिला मीडिया सदस्य आफताब आलम, मुकलेसुर रहमान, दनारूल शेख, बारीक शेख, अंजारूल शेख, सुलेमान शेख, रसका मुर्मू, मंजारूल शेख सहित सैकड़ों कार्यकर्ता व समर्थक उपस्थित थे।

image editor output image1587555164 17085195668358326605434549931957

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!