Search

May 12, 2026 8:10 pm

झारखंड राज्य पेंशनर समाज के सदस्यों ने वनभोज सह मासिक बैठक का आयोजन किया।

सानू कुमार

महेशपुर प्रखंड के कृषि विज्ञान केंद्र के समीप शुक्रवार को झारखंड राज्य पेंशनर समाज शाखा महेशपुर प्रखंड के सदस्यों ने वनभोज सह मासिक बैठक का आयोजन किया। वनभोज सह मासिक बैठक पेंशनर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मी नारायण सिंह के अध्यक्षता में किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष काशी प्रसाद राम, संयुक्त सचिव अशोक कुमार तिवारी, वीरेंद्र कुमार सिंह, मिथलेश चंद्र त्रिवेदी उपस्थित थे। वही पेंशनर समाज के सदस्यों ने मासिक बैठक कर पेंशन नियमित व समय भुगतान, संगठन के विस्तार व एकता पर जोर दिया गया। साथ ही बिगत 1 जनवरी 2016 से पूनरीक्षित वेतन ग्रेटपे के साथ कुछ पेंशनरों का नहीं होने को लेकर चर्चा किया। वही सभी सदस्यों ने कहा कि वे भावी पीढ़ी के लिए कुछ कार्य कर जाना चाहेंगे। ताकि आने वाली पीढ़ी उन्हें याद करें। इस अवसर पर प्रखंड अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण सिंह, प्रखंड सचिव प्रह्लाद भगत, प्रयाग कुमार भगत, प्रणव घोष, मो आबू नासिर, साईमन हांसदा, श्याम प्रसाद भगत, मोहम्मद नयीमुल हक, स्वर्णगि हांसदा, ब्रजेश कुमार सिंह, राम सोरेन, टेरेसा हेम्ब्रम, हुडिंग सोरेन,सुशीला सोना सोरेन, प्रेमलता हेम्ब्रम, बीटी हांसदा, लूसिया किस्कु, मसी मरांडी, सरोजनी हेम्ब्रम, सपन कुमार दत्ता समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!