Search

May 12, 2026 7:11 pm

झामुमो कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन जी के समर्थन में निकाली पदयात्रा।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मनिरामपुर और जयकिस्टपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को दशवे दिन प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला गया।झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली।पदयात्रा जिला संगठन सचिव महमूद आलम एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताया गया,केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री को साजिश के तहत जेल में डालने पर दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। इस न्याय यात्रा में ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है लोगों की जन समर्थन से पूर्ण आशा है कि इस बार केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है । उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रखंड सचिव राजेश सरकार ,उपाध्यक्ष अजफरूल शेख़ ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ,युवा प्रखंड सचिव अब्दुल सत्तार ,युवा प्रखंड कोषाध्यक्ष मुबारक हुसैन ,सफिरूददिन शेख़ ,यूसुफ खान , अमीरूल इस्लाम ,हैदर अली ,फिजु शेख़ ,नूरनबी शेख़ ,अर्फ़ज खान ,लखु शेख़ ,गुलगार शेख़ यासिन शेख़ ,मिठू शेख़ ज़लील शेख़ ,नूर हुसैन ,जाकिर हुसैन ,अली शेख़ ,अबु शेख़ ,आलमगीर आलम ,नजरुल शेख़ ,असीम शेख़ , फजरब्बिल शेख़ ,असमाल शेख़ ,जहांगीर सेख ,नुत्फुल शेख़ ,बाबु शेख़ ,नादिर खान ,दाऊद शेख़ ,अली अंसारी ,सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे प्रखंड सचिव राजेश सरकार आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!