Search

May 12, 2026 6:17 pm

भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी की मन बात।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ )प्रखंड क्षेत्र के लिट्टीपाड़ा पूर्वी क्षेत्र के मंडल अध्यक्ष तरुण कुमार साहा के अध्यक्षता में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम मन की बात कार्यक्रम के तहत देश को संबोधित किया गया, जिसे स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं ने भी सुना। यह इस कार्यक्रम का 110 वां संस्करण था।यह प्रत्येक महीना के अंतिम रविवार को होता है, उनका यह रेडियो कार्यक्रम सुबह 11 बजे से ऑल इंडिया रेडियो, दूरदर्शन, ऑल इंडिया रेडियो न्यूज और मोबाइल एप पर प्रसारित किया गया। लिट्टीपाड़ा में भी भाजपा नेता सत्य शिक्षानंद मुर्मू ने तलझारी शक्ति केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर सुना गया।साथ में लाभार्थी संपर्क अभियान के संजोजक एवं सह संयोजक बैठक में शामिल हुए, लाभार्थी संपर्क अभियान कार्यक्रम को किस तरह से सफल बनाना है, महत्व पूर्ण विषय पर चर्चा किया गया।मौके पर विधानसभा के विस्तारक रंजीत पासवान,खितिश साहा,सुनील ठाकुर,गणेश मंडल,श्यामलाल,आस्तिक केवट आदि दर्जनों कार्यकर्ता शामिल हुए।

img 20240225 wa00285282116629831426840

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!