Search

April 28, 2026 10:18 pm

झामुमो के समर्पित सिपाही सीताराम भगत को नम आंखों से विदाई, सांसद विजय हांसदा ने बताया अपूरणीय क्षति

​अमड़ापाड़ा – झारखंड मुक्ति मोर्चा के सक्रिय और समर्पित कार्यकर्ता सीताराम भगत के आकस्मिक निधन पर राजमहल सांसद विजय हांसदा मंगलवार को उनके पैतृक आवास पहुंचे। सांसद ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की और शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढांढ़स बंधाया।

पार्टी के स्तंभ थे सीताराम भगत: सांसद।

सांसद विजय हांसदा ने सीताराम भगत के निधन को पार्टी के लिए एक अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि वे एक अत्यंत समर्पित, ईमानदार और जुझारू कार्यकर्ता थे। संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने में उनका योगदान हमेशा याद रखा जाएगा। उनके निधन से पूरा झामुमो परिवार मर्माहत है। सांसद ने परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया।

पार्टी ध्वज के साथ दी गई अंतिम विदाई।

इससे पूर्व, प्रखंड सचिव जहीरुद्दीन मियां के नेतृत्व में बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उनके आवास पर एकत्रित हुए। कार्यकर्ताओं ने नम आंखों से सीताराम भगत के पार्थिव शरीर पर पार्टी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें अंतिम विदाई दी। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनके साथ बिताए पलों और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद किया। शोक व्यक्त करने वालों में मुख्य रूप से युवा मोर्चा जिला सचिव अमित भगत, जिला कार्यकारिणी सदस्य नारायण भगत, संजीत भगत, मंटू भगत, प्रखंड संगठन सचिव रंजीत पंडित, प्रखंड सह सचिव संतोष भगत, नजरूल अंसारी सहित जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम और झामुमो के दर्जनों कार्यकर्ता व स्थानीय ग्रामीण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!