Search

May 12, 2026 4:24 pm

भाजपा की लाभार्थी सम्पर्क अभियान को लेकर प्रखंड स्तरीय बैठक आयोजित।

जितेंद्र कुमार यादव

हिरणपुर (पाकुड़): भाजपा चुनाव कार्यालय हिरणपुर में मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में लाभार्थी संपर्क अभियान मंडल स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश मंत्री दुर्गा मरांडी शामिल हुए। कार्यक्रम में उपस्थित पार्टी पदाधिकारी व पार्टी कार्यकर्ताओं ने भारत माता व श्यामाप्रसाद मुखर्जी के तस्वीर पर पुष्पसुमन अर्पित कर नमन किया।कार्यक्रम के दौरान पार्टी के राज्य सचिव को फूलमाला पहनाकर स्वागत किया गया ।उपस्थित लोगो को सम्बोधित करते हुए सचिव ने कहा की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो हम लोगों को पांच काम दिए हैं उनको निष्ठा पूर्वक पूरा करना है। प्रत्येक गांव में संपर्क करना है व लाभुक को कहना है की आपके लिए प्रणाम भेजा है , उसमें आपके लिए सन्देश है।।उसके बाद लाभुक को से उनका अनुभव साझा करना है। लाभुक के साथ सेल्फी लेना है व लाभुक का मोबाइल से मिस कॉल करवाना है।जिसे नमो व सरल एप्प डाउनलोड कराना है। उन्होंने कहा की मोदी को फिर से एक बार प्रधानमंत्री बनाना है व अबकी बार 400 पार का नारा लगाते हुए राजमहल लोकसभा में कमल खिलाना है । इस कार्यक्रम में अजा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास संयोजक सुलेमान मुर्मू, नरेंद्र साहा ,जामू मरांडी ,किस्टो सोरेन , सुकुमार मंडल आदि उपस्थित थे।

img 20240227 wa00286353771658070479284

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!