पाकुड़:स्वराज सिंह
नवयुग प्रगतिशील मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष श्यामल कांत साहा ने मुंशी किस्कु को नवयुग प्रगतिशीलआदिवासी मोर्चा के पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष पद पर मानोनित किया है। मुंशी किस्कु को आदिवासी मोर्चा के पाकुड़ प्रखण्ड संगठन की देख- रेख का जिम्मेवारी भी सौंपा गया है। मुंशी किस्कु ने बताया कि पार्टी ने हमको जो जिम्मेदारी दी है उसका वखूबी ईमानदारी और कर्मठता के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगा और पार्टी के लिए एक वफादार सिपाही की तरह कार्य करूँगा।श्री मुंशी किस्कु को बधाई देने वालो में पाकुड़ प्रखंड सचिव रब्बेकुल शेख, ओस्मान गनी, जाहिर आलम, तालीम अंसारी, मुस्तफा अली,बीरेन कुनाई सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं के नाम शामिल है।




