बजरंग पंडित
Also Read: खनन से मालामाल पाकुड़, लेकिन सड़कों में गड्ढों का राज—करोड़ों के डीएमफटी फंड पर बड़ा सवाल।
हिरणपुर (पाकुड़): पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने बुधवार को हिरणपुर थाना का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक ने थाना प्रभारी नवीन कुमार से आवश्यक जानकारी ली। इसके बाद थाना परिसर में बनने जा रहे नए भवन स्थल का अनुश्रवण किया। वही थाना परिसर का भी जायजा लिया। एसपी ने इस निर्माण कार्य के संवेदक सैफ आलम से भवन निर्माण कार्य को लेकर जानकारी मांगने पर बताया कि निर्माण कार्य मार्च माह से प्रारम्भ हो जाएगा। एसपी ने थाना प्रभारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिया। बताते चले कि हिरणपुर थाना भवन का निर्माण अंग्रेज शासन काल मे किया गया था। जो वर्तमान में भी संचालित है। इसको लेकर सम्बन्धित विभाग के द्वारा 500 स्क्वायर फिट में करीब 250 करोड़ की लागत से इसी स्थल पर निर्माण होगा। एसपी ने संवेदक को निर्देश दिया कि भवन निर्माण कार्य गुणवत्तापूर्ण हो।




