89599 रुपए की साइबर ठगी का शिकार हुआ सीमेंट विक्रेता।
पाकुड जिले में हजारों व्यक्तियों को शिकार बना चुके है साइबर अपराधी।
अमर भगत
अमड़ापाड़ा – थाना क्षेत्र में संथाली टोला के सीमेंट दुकानदार से लाख रुपए के लगभग साइबर ठगी का मामला प्रकाश में आया है। थाना में दिए आवेदन में जानकारी के अनुसार मुख्य बाजार निवासी खुदरा सीमेंट विक्रेता सुरेंदर भगत को फोन नंबर 9795208478 से सीमेंट हाई स्कूल अमड़ापाड़ा पर गाड़ी से भिजवाने के लिए एक अज्ञात व्यक्ति का कॉल आया। सीमेंट की पेमेंट ऑनलाइन एवं गाड़ी का भाड़ा नगद देने की बात साइबर अपराधी ने कही। वही सुरेंद्र भगत के पास फोन पे नम्बर नहीं होने के कारण उन्होंने अपनी बेटी का फोन पे नम्बर पर ऑनलाइन पेमेंट करने की बात कहीं। इसके पश्चात साइबर ठग उनकी बेटी से कन्फर्म करने के लिए फोन पे नम्बर 9795208478 पर एक रुपया ट्रांसफर किया गया। उसके बाद उक्त अज्ञात व्यक्ति द्वारा पुनः दो रुपए का ट्रांसफर एवं क्यूआर स्कैनर भेजा गया। जिसके कुछ देर बाद क्रमशः 13200, 26400 एवं 49999 रुपया की कुल राशि 89599 रुपया की ठगी देखते ही देखते साइबर ठग द्वारा कर लिया गया। जैसे ही पता चला दुकानदार एसबीआई अमड़ापाड़ा शाखा जा कर खाता को लॉक करवाया । साथ ही साइबर सेल पर ऑनलाइन एफआईआर रजिस्टर कर थाना में ही लिखित आवेदन दे दिया गया।




