Search

October 27, 2026 11:31 pm

कुमारभांजा गांव में संवेदक द्वारा पीसीसी सड़क के निर्माण में बरती जा रही है घोर अनियमितता।

 

संवेदक द्वारा सीमेंट कम बालू जायदा का खेल खेला जा रहा है।

जूनियर इंजीनियर घर बैठ कर रहे है संवेदक की एमबी बुक,पूर्व जिला परिषद्।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा पाकुड़। ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना पथ मरम्मती कार्य कुमाराभंज से जमजोड़ी तक सिंह कंस्ट्रक्शन द्वारा बनाया जा रहा है। इस नियमित शुक्रवार को कुमारभांजा गांव में पीसीसी सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। इस पीसीसी सड़क में संवेदक द्वारा घोर अनियमितता बरती जा रही है। ना सीमेंट का क्वालिटी अच्छा है और न ही बालू की क्वालिटी। संवेदक द्वारा जैसे तैसे पीसीसी सड़क को पूरा कराने में जुटे हैं। उक्त बातें पूर्व जिला परिषद सदस्य सह भाजपा नेता शिवचरण मालतो ने कहा। उन्होंने कहा कार्यस्थल पर न ही इंजीनियर है, न ही जेई है। जिस कारण कहीं सात इंच,तो कही आठ इंच घटिया बालू और सीमेंट से जैसे तैसे बनाया जा रहा है। साथ ही कहा जितनी मात्रा में सीमेंट, बालु, गिट्टी देना है उतना मात्रा में संवेदक द्वारा नहीं दिया जा रहा है। देख ऐसा प्रतीत होता है कुछ ही दिनों में यह पीसीसी सड़क अपना दम तोड़ देगा फिर ग्रामीणों को पहले जैसे ही समस्या बरकरार रहेगा। वहीं सहायक अभियंता विजय कुमार सिंह से दूरभाष पर संपर्क किया गया लेकिन उन्होंने फोन रिसीब नहीं किया।

img 20240301 wa00416510196316511079335
img 20240301 wa00405751784004550311335
img 20240301 wa00427730189404838240322

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!