Search

October 29, 2026 12:30 am

प्रेस वार्ता आयोजित कर उपायुक्त ने आबुआ आवास से संबंधित दी विस्तृत जानकारी।

अब तक 6649 लाभुकों को अबुआ आवास योजना में दी गई है स्वीकृत।

सतनाम सिंह

पाकुड़। अबुआ आवास योजना के सफल क्रियान्वयन को लेकर उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल ने शनिवार को अपने कार्यालय प्रकोष्ठ में प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले में संचालित अबुआ आवास योजना के बारे में मीडिया कर्मियों को विस्तृत जानकारी दी। उपायुक्त ने बताया कि जिलें में अबुआ आवास योजना में अब तक कुल 6,649 लाभुकों को स्वीकृत दी गई है। साथ ही 3597 लाभुकों के खाते में पहले किस्त की राशि डीबीटी के माध्यम से खाते में भेज दी गई है। शेष लाभुकों को 4 या 5 मार्च तक पहले किस्त की राशि भेज दी जाएगी।उपायुक्त ने बताया कि अबुआ आवास योजना में सरकार की गाइडलाइंस के अनुसार लाभार्थी की स्थायी प्रतीक्षा सूची ग्राम सभा में तैयार की गई हैं। अधिकतम मापदंडों को पूरा करने वाले परिवारों को उनकी विशेष श्रेणी (अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, अल्पसंख्यक, सामान्य) में अधिकतम अंक प्राप्त होगा। यानि यदि कोई विशेष परिवार छः मानदंडों को पूरा करता है, तो उसे 8 अंक मिलेंगे और उसे अपनी श्रेणी में सर्वोच्च प्राथमिकता मिलेगी। इसी प्रकार पात्र परिवारों को 1-8 के बीच प्राथमिकता अंक आवंटित किया गया है और आगे सभी को प्राप्तांक के आधार पर रैंक दिया गया है और प्रतीक्षा सूची तैयार की गई हैं। ग्राम सभा में स्थायी प्रतीक्षा सूची को अंतिम रूप दिया गया है। स्थायी प्रतीक्षा सूची तैयार करते समय यदि 2 या 2 से अधिक परिवारों को समान अंक मिलते हैं, उस परिस्थिति में वैसे परिवार, जिसमें कोई वयस्क सदस्य नहीं हो, दिव्यांग सदस्य वाले परिवार या महिला प्रधान परिवार, जिसमें कोई वयस्क पुरुष सदस्य न हो, को प्राथमिकता दी जाएगी।इसमें किसी प्रकार के हेर फेर नहीं है ।इसके बाद बी कैटिगरी के लाभुक को आवास का लाभ मिलेगा। जिला स्तर से शिकायत के लिए 9771514005 नंबर जारी किया गया है। जहां आप सभी अपना शिकायत दर्ज करा सकतें हैं।

लोगों में जागरूक बहुत जरूरी :
उपायुक्त

उपायुक्त ने कहा कि बिचौलिया के चक्कर में ना पड़ें। किसी के द्वारा कोई भी लिस्ट इधर-उधर नहीं किया जा सकता है। अगर परमानेंट वेटिंग लिस्ट में अंकों के आधार पर किसी का गड़बड़ी हुआ है तुरंत उस मोबाइल नंबर पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं और जांच किया जाएगा। अगर गलत पाए जाने पर संबंधित लाभुक का नाम हटाया जाएगा और उसपर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जागरूकता अभियान के लिए मीडिया का सहयोग लिया जा रहा है।

लोकसभा आम चुनाव की दी गई जानकारी

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि,#IamVerifiedVote अभियान का प्रारम्भ संपूर्ण राज्य में सभी मतदान केन्द्रों पर 04 मार्च को किया जायेगा। उक्त अभियान के तहत जिलें के प्रत्येक मतदाता अपना नाम मतदान केन्द्र जाकर अंतिम प्रकाशित मतदाता सूची से अथवा ऑनलाईन Voter Helpline App या Voters Service Portal (https://voters.eci.gov.in/) के माध्यम से जाँच कर संतुष्ट हो सकते है। यदि उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज नहीं है अथवा कोई अन्य त्रुटि है तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु आवेदन समर्पित करेंगे। इस अभियान में बीएलओ यह सत्यापन करेंगे कि सभी सुयोग्य व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा दर्ज हर मतदाता के पास अपडेट EPIC हो । इस कार्य में सभी राजनीतिक दलों, मतदाताओं, विभिन्न एजेसियों, मीडिया कर्मी आदि सभी के सहयोग अपेक्षित है।मौके पर उप विकास आयुक्त मो० शाहिद अख्तर, सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया, निदेशक, आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी अजय सिंह बड़ाईक, उप निर्वाचन पदाधिकारी राजीव कुमार, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी राहुल कुमार, एसएमपीओ पवन कुमार एवं विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधि समेत जिला जनसंपर्क कार्यालय के कर्मी उपस्थित थे।

img 20240302 wa00214806582074203597656

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!