बजरंग पंडित
हिरणपुर (पाकुड़): क्षमता से अधिक खाद्यान्न ढुलाई को लेकर जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव कुमार ने हिरणपुर के सहायक गोदाम प्रबंधक व डोर स्टेप डिलीवरी से स्पष्टीकरण पूछा गया है। डीएसओ ने कहा कि खाद्यान्न की ढुलाई वाहनों से क्षमता से अधिक मात्रा में की जा रही है। जिससे किसी दुर्घटना से इंकार नही किया जा सकता। डोर स्टेप डिलीवरी एकरारनामा में क्षमता से अधिक खाद्यान्न ढुलाई की निर्देश नही दी गई है। इसके बावजूद क्षमता से अधिक खाद्यान्न ढुलाई करना आदेश का अवहेलना प्रतीत होता है। इसको लेकर तीन दिनों के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब समर्पित करें। अन्यथा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।





