Search

October 28, 2026 10:34 pm

विभिन्न माँगों को लेकर भाजपा देगी एक दिवसीय धरना

सुदीप कुमार त्रिवेदी

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार JSSC परीक्षा प्रश्न पत्र लीक, बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं प्रखंड कार्यालयों में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध पाकुड़ जिले के सभी प्रखंड मुख्यालयों में पाकुड़ भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे की उपस्थिति में एक दिवसीय धरना कार्यक्रम होना सुनिश्चित हुआ है । इसी निमित्त कल 4 मार्च को पाकुड़ प्रखंड कार्यालय के समीप भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा एक दिवसीय धरना दिया जाएगा। इस कार्यक्रम में पाकुड़ नगर व प्रखंड के अंतर्गत आने वाले सभी मंडल की कार्यसमिति, सभी मोर्चा की कार्यसमिति, सभी बूथ कार्यसमिति के साथ सभी प्रदेश, जिला एवं मंडल पदाधिकारी की उपस्थित रहेंगे । पाकुड़ धरना कार्यक्रम में मुख्य प्रभारी एवं मुख्य वक्ता के रूप में मिस्फिका हसन, राष्ट्रीय मंत्री, अल्पसंख्यक मोर्चा, अनुग्रहित प्रसाद साह, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय मौजूद रहेंगे। इस आशय की जानकारी नगर अध्यक्ष ने सोशल मीडिया के द्वारा दी

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!