Search

October 28, 2026 10:34 pm

सीओ ने की कार्रवाई , पत्थर ढुलाई की पासिंग पथ को कराया बन्द

डीसी ने भी किया सितपहाडी आदि जगहों में जांच ,लिया जायजा।

सभी चेकनाकाओं की गई सघन जांच

बजरंग पंडित

हिरणपुर (पाकुड़): अंचलाधिकारी मनोज कुमार ने रविवार अपरान्ह चौड़ा मोड़ स्थित चेकनाका का औचक निरीक्षण किया। जहां अवैध रूप से पत्थर ढुलाई के लिए बने पासिंग पथ को जेसीबी से खोदकर तत्काल बन्द कर दिया गया। उधर उपायुक्त मृत्यंजय कुमार बरनवाल ने भी सितपहाडी , महारो आदि जगहों में स्थित खनन क्षेत्र का जायजा लिया। मालूम हो कि हिरणपुर से कोटालपोखर मुख्य पथ में पत्थर लदे वाहनों का परिचालन होता है। जहां चौड़ा मोड़ में विभाग द्वारा चेकनाका भी बनाया गया है , पर पत्थर माफियाओं द्वारा मुख्य सड़क छोड़कर मोड़ के कुछ ही दूरी पर आगे कच्ची जगह से वाहनों को कोटालपोखर की ओर ले जाया जाता था। जिससे की माइनिंग चालान की आवश्यकता न हो। बताया जा रहा है कि यह अवैध परिवहन काफी महीनों से चल रहा था। इसकी जानकारी चेकनाका में प्रतिनियुक्त कर्मियों को था ।निरीक्षण के दौरान सीओ को इसकी भनक लगने के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए जेसीबी से उक्त स्थल में गहरी गढ्ढा खोद दी गई। जिससे कि मालवाहक वाहन गुजर न सके। सीओ ने चेकनाका के कर्मियों को सख्त निर्देश देते हुए कहा कि एक भी बिना माइनिंग चालान के पत्थर लदे वाहनों की परिचालन न हो।अन्यथा सम्बन्धित कर्मियों के ऊपर कड़ी कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज की जाएगी। इसके बाद सीओ व बीडीओ दिलीप टुडू ने रानीपुर चेकनाका का भी जांच कर प्रतिनियुक्त कर्मियों को सख्त निर्देश दिया। बहरहाल चौड़ा मोड़ की पासिंग पथ से पत्थरो की अवैध ढुलाई की सघन जांच होना आवश्यक है। इससे इस चेकनाका में प्रतिनियुक्त कर्मियों की भूमिका भी सामने आ सकता है। आखिर इस गुप्त पथ की सूचना सम्बन्धित पदाधिकारियो को पूर्व में क्यो नही दी गई। इसमे किसकी संलिप्ता है। उस पर कार्रवाई होना आवश्यक है। इस सम्बंध में सीओ ने बताया कि इसकी सघन जांच की जा रही है। इसमे संलिप्त किसी को बख्शा नही जाएगा। दोषी कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

img 20240303 wa0021801205994214633712

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!