प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा (पाकुड़)भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देशानुसार सोमवार को राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में जे एसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक,बिजली बिल में बड़ोतरी,प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना वितरण में बिलंब,डाकिया योजना चावल का दो महिन का बकाया चावल,आबूवा आवास में घूसखोरी,युवा विरोधी,झारखंड सरकार के विरोध में एक दिवसीय धरना एवं विरोध प्रदर्शन भाजपा द्वारा लिट्टीपाड़ा प्रखंड मुख्यालय में आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी मंडल अध्यक्ष शिवप्रसाद पहाड़ियां ने दी। उन्होंने कहा कि झारखंड के वर्तमान सरकार अपने आप को आदिवासी के हितेषी बताने वाले, जल जंगल जमीन की बात करने वाले,आदिवासी भाई को छलने का काम किया है।आदिवासी को ठगने का काम कर रहा है।उसी को लेकर भाजपा प्रखंड मुख्यालय में एक दिवसीय धारना देंगे।





