Search

October 27, 2026 6:43 pm

हेमंत सोरेन के समर्थन व केंद्र की भाजपा सरकार के विरोध में लगातार 19वे दिन निकला न्याय सह पदयात्रा।

राजकुमार भगत

पाकुड़ प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत संग्रामपुर और कुमारपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में आज 19वे दिन प्रखंड अध्यक्ष मुसलेउद्दीन शेख़ के नेतृत्व में न्याय मार्च निकाला है, झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के तानशाही व मनमानी रवैये के विरोध में पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को न्याय देने की मांग करते हुए पदयात्रा सह न्याययात्रा निकली। पदयात्रा जिला संगठन सचिव महमूद आलम एवं अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष हबीबुर रहमान के देखरेख में निकाली गई। झामुमो कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा सह न्याययात्रा के माध्यम से ग्रामीणों के बीच राज्य की सरकार द्वारा किये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं को बताकर केन्द्र की भाजपा सरकार द्वारा लोकतंत्र की हत्या कर एक आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री जो चौमुखी विकास का कार्य कर रहे थे उनके कार्य शैली से लोगों का झुकाव हेमंत सोरेन के प्रति बढ़ रहे थे जिसमें विरोधियों का लगातार जन समर्थन खो रहे थे को देखते हुए भाजपा की साजिश के तहत ईडी ने गिरफ्तार किया है, भाजपा के लोग एक आदिवासी मुख्यमंत्री द्वारा किये गए विकास कार्यों से डर गए थे और आनेवाले चुनाव में झारखंड की जनता इस अपमान का बदला जरूर लेगी। इस न्याय यात्रा में ग्रामीण जनता का भरपूर सहयोग मिल रहा है लोगों की जन समर्थन से पूर्ण आशा है कि इस बार केन्द्र में बैठे भाजपा सरकार को उखाड़ फेंकने के मन बना चुकी है उक्त न्याय यात्रा में मुख्य रूप से उपस्थित ,अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन ,प्रखंड संयुक्त सचिव कमरुद्दीन शेख़ , प्रखंड अल्पसंख्यक कोषाध्यक्ष लालचन्द शेख़ , पंचायत अध्यक्ष आलेकुम आलम ,पंचायत अध्यक्ष सेलिम शेख़ ,सायेद अली ,जियाउल हक ,हसीबुल शेख़ ,अंजरुल शेख़ , सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!