Search

October 27, 2026 6:42 pm

विभिन्न माँगों को लेकर भाजपा ने दिया एक दिवसीय धरना

जेएसएससी परीक्षा पत्र लीक, बिजली, झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध भाजपा ने प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना प्रदर्शन दिया।

सतनाम सिंह

भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश के आह्वान पर जेएसएससी परीक्षा पत्र लीक, बिजली बिल में बढ़ोतरी एवं झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में पाकुड़ प्रखंड कार्यालय के समीप एक दिवसीय धरना दिया गया । धरना के माध्यम से प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से झारखंड के महामहिम राज्यपाल के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा गया ।
धरना का नेतृत्व भाजपा नगर अध्यक्ष पंकज कुमार साह,मंडल अध्यक्ष मनोरंजन सरकार, मंडल अध्यक्ष अरुण चौधरी, मंडल अध्यक्ष सदानंद रजवार के नेतृत्व एवं भाजपा जिला अध्यक्ष अमृत पांडे की उपस्थिति में एक दिवस की धरना प्रखंड कार्यालय के समीप दिया गया । धरना में मुख्य वक्ता के रूप में भारतीय जनता पार्टी के नेता अनुग्रहित प्रसाद साह व कार्यक्रम प्रभारी हिसाबी राय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे ।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए आज के मुख्य वक्ता अनुग्रहित प्रसाद साह कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि जेएसएससी परीक्षा प्रश्न पत्र लीक मामला यह स्पष्ट दर्शाता है कि वर्तमान झारखंड जेएमएम एवं कांग्रेस की गठबंधन सरकार यहां के छात्र युवाओं के सुरक्षित भविष्य एवं जीवन के प्रति संवेदनशील एवं गैर जिम्मेदार होने के साथ झारखंड के वर्तमान एवं भविष्य को गहरे अंधकार में धकेल देने पर तुली है जिसके विरुद्ध हम सभी ठोस कार्रवाई करने की मांग करते हैं ताकि झारखंड के युवाओं छात्रों के साथ पूरे झारखंड का भविष्य सुरक्षित हो एवं भविष्य में इसकी पूर्णाविधि ना हो,वही झारखंड में बिजली बिल में तानाशाही तरीके से बढ़ोतरी किए जाने के विरुद्ध आम जनता की ओर से यह मांग करते हैं कि आम लोगों के आर्थिक स्थिति पर इसका बुरा प्रभाव पड़ेगा इसे देखते हुए ऐसे तानाशाही बढ़ोतरी के आदेश को रद्द करने हेतु ठोस कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग भारतीय जनता पार्टी मांग करती हैं । आबू आवास योजना में भी आए दिन विभिन्न शिकायतें देखने सुनने को मिल रही है जिसमें बिचौलियों के माध्यम से हो रही भारी भ्रष्टाचार को देखते हुए वर्तमान झारखंड सरकार की गरीबों के हितों सुरक्षित करने में फेल हो चुकी है । गरीब लोगों को केंद्रीय एवं राज्य स्तरीय विभिन्न आवास योजना का लाभ समय पर मिलना चाहिए ये भारतीय जनता पार्टी एवं मांग करती है । आज के धरना कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित हुए जिसमें मुख्य रूप से निवर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, भाजपा जिला के मंत्री पार्वती पासवान, प्राची चौधरी,भाजपा के वरिष्ठ नेता विश्वनाथ भगत, भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता मंगल हसदा, सपन दुबे, किसान मोर्चा के नेता जिला प्रवक्ता विक्रम कुमार मिश्रा, शिबू हेंब्रम, साधन रविदास, विधानसभा के विस्तारक जयप्रकाश यादव, पूर्व नगर अध्यक्ष धर्मेंद्र त्रिवेदी, प्रवीण मंडल, सादेकुल आलम, युवा मोर्चा के नेता रतन भगत, ओबीसी मोर्चा के नगर अध्यक्ष अभिक दास नगर उपाध्यक्ष पिंका पटेल, सोहन मंडल, मोहन सरकार, सोमित चौबे, कोकिल रविदास, दीपक साह, गोलक मंडल, स्वाधीन रविदास, करणों मंडल, नागेश्वर साह, नागेंद्र ठाकुर, शंभू घोष, सिंटू महतो,महेंद्र रजक, जितेन रजक, गौर राजभर, बबलू मरांडी, आशा देवी, सुसांत घोष, अजीत रजक, तीरो चंद दास, कृष्णा रविदास, अशोक कुमार, दिलीप कुमार, पालन हक्कानी, गुलाब अम्बिया, उस्मान शेख, कयामत शेख आदि मौजूद थे।

img 20240304 wa0021440723750831345136

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!