Search

October 27, 2026 5:46 pm

उपायुक्त की अध्यक्षता में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आईटीडीए) कल्याण विभाग की बैठक संपन्न

धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान, बिरसा आवास समेत सभी संचालित योजनाओं की समीक्षा कर दिया गया कई आवश्यक व उचित दिशा-निर्देश।

लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करने को लेकर पदाधिकारियों को किया निर्देशित।

राजकुमार भगत

उपायुक्त मृत्युंजय कुमार बरणवाल की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय स्थित अपने कार्यालय कक्ष में समेकित जनजाति विकास अभिकरण (आइटीडीए) कल्याण विभाग की बैठक संपन्न हुई। इसके अलावा उपायुक्त के द्वारा धुमकुड़िया भवन, कब्रिस्तान, बिरसा आवास समेत सभी संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई एवं लंबित योजनाओं को अविलंब पूर्ण करवाने को लेकर आइटीडीए निदेशक को निर्देशित किया गया। बैठक के दौरान उपायुक्त के द्वारा आइटीडीए से संचालित अन्य योजनाओं की भी समीक्षा की गई एवं सभी योजनाओं का लाभ सुयोग्य लाभूको को मिले इसे सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। बैठक में निदेशक, आइटीडीए अरुण कुमार एक्का, जिला कल्याण पदाधिकारी लक्ष्मण हरिजन समेत अन्य उपस्थित थे।

img 20240304 wa00302884897411675889820

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!