Search

June 19, 2026 8:31 pm

मतदाताओं के लिए मतदाता सूची अथवा ऑनलाइन जांच हेतु शिविर लगाया गया।

जितेंद्र कुमार यादव

पाकुड़िया/ पाकुड़िया प्रखंड के सभी बूथों पर बीएलओ के उपस्थिति में अंतिम प्रकाशित वोटर लिस्ट मतदाताओं के लिए मतदाता सूची अथवा ऑनलाइन जांच हेतु शिविर लगाया गया। इस दौरान सहायक निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ साइमन मरांडी एवं बीपीआरओ त्रिदीप शील ने राजदाहा एवं मोंगलाबांध बुथ संख्या 239,240,241 का निरीक्षण किया।बीडीओ साइमन मरांडी ने बताया कि संबंधित मतदाता का नाम मतदान केंद्र की मतदाता सूची में दर्ज है या नहीं अथवा कोई अन्य त्रुटि है तो नाम पंजीकरण करने एवं सुधार आदि हेतु शिविर लगाया गया है।साथ ही लोगों में जागरूकता हेतु मौके पर ही दर्जनों लोगों को वोटर हेल्पलाइन एप डाउनलोड करवा कर मतदाताओं से मतदाता सूची अथवा ऑनलाइन नाम जांच करवाया। एवं सभी मतदाताओं को मैं भी वेरीफाइड वोटर अभियान में जागरूकता हेतु वोटर इनफॉरमेशन स्लिप के प्रति के साथ फोटो लेकर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म आदि पर आई एम वेरीफाइड भोटर पोस्ट करने की अपील किया।मौके पर संबंधित बीएलओ उपस्थित थे।

img 20240304 wa00371908623009205904310

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर