Search

October 27, 2026 4:40 pm

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर मास्टर ट्रेनर को दिया गया मतदान संबंधित प्रशिक्षण।

स्वराज सिंह

लोकसभा चुनाव के सफल संचालन को लेकर मंगलवार को रविन्द्र भवन टाउन हॉल में पाकुड़ जिलें के तीन विधानसभा क्षेत्रों के विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया गया। सहायक समाहर्ता डॉ कृष्णकांत कनवाड़िया की उपस्थिति में जिला लेवल मास्टर ने विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनरों को प्रशिक्षण दिया। इस क्रम में जिला शिक्षा अधीक्षक ने कहा कि मतदान की प्रक्रिया में कोई एरर नहीं रहे, इसके लिए प्रशिक्षण बेहद आवश्यक है। चुनाव ड्यूटी के दौरान यही प्रशिक्षण ही समस्याओं से बचाता है। प्रशिक्षण के प्रत्येक पहलुओं पर महत्व देने पर बल दिया। साथ ही अपने उतरदायित्व के प्रति सजग रहने की बात कही। उन्होंने कहा कि समझने में किसी तरह की समस्याएं हो, उसे प्रशिक्षण के दौरान दूर कर लें। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने कहा कि चुनाव के तकनीक और सिस्टम में समय के साथ बदलाव होते रहे हैं। इससे प्रशिक्षण की आवश्यकता और महत्व बढ़े हैं। प्रशिक्षक एवं मतदानकर्मियों को अपडेट करना आवश्यक समझा गया। आयोग द्वारा प्रशिक्षण इसी आलोक में दिया जा रहा है। मतदान प्रक्रिया में आसानी प्रशिक्षण से होती है। उन्होंने कहा कि मतदान प्रक्रिया को प्रभावित करने की कोशिश किए जाने पर तकनीक के माध्यम से उनपर प्रशासन की नजर रहती है। जिला स्तरीय मास्टर ट्रेनर ने प्रशिक्षण के दौरान ईवीएम वीवीपैट की कार्यप्रणाली, मतदान के दिन प्रपत्रों व लिफाफे का संधारण, मॉकपोल, ईवीएम वीवीपट को खोलने व सील करने की तरीका, ईवीएम सीलिंग आदि के संबंध में जानकारी दी गई। प्रशिक्षित विधानसभा स्तरीय मास्टर ट्रेनर के द्वारा 09 मार्च से 12 मार्च तक निर्धारित प्रशिक्षण में मतदान पदाधिकारियों (P0,P1,P2,P3) को प्रशिक्षण देंगे।

img 20240305 wa00202734970507973675223

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!