Search

October 27, 2026 2:07 pm

लाइफ सेवियर्स समूह के सचिव ने रक्तदान कर बचाई दो अलग – अलग मरीजों की जान।

रामकुमार भगत

लाइफ सेवियर्स समूह गरीब ,असहाय ,जरूरतमंद के लिए हमेशा तैयार खड़ा है। जिसका उदाहरण आज भी देखने को मिला।सादर अस्पताल सोनाजोडी में इलाजरत 25 वर्षीय मास्तुरा खातून (चंद्रपाड़ा) और 23 वर्षीय नायेमा खातून (रणडंगा) निवासी दोनों मरीज जो गर्भवती है।शरीर में रक्त की कमी होने के कारण इलाज में काफी परेशानी हो रही थी। इसीलिए दोनों मरीज को क्रमशः बि पॉजिटिव और ओ पॉजिटिव रक्त की जरूरत पड़ी।तभी मरीज के परिजनों ने रक्त की कमी के लिए लाइफ सेवियर्स समूह के अध्यक्ष नाफिसुल आलाम जी से संपर्क किया। इसके कुछ ही देर बाद समूह के अध्यक्ष ने प्रिंस प्रकाश से संपर्क किया। और समूह के अध्यक्ष के कहने पर उपाध्यक्ष सोइबुर रहमान ने नजरूल आलम से संपर्क किया और दोनों रक्तदाता ने रक्तदान करने के लिए हामी भर दी और रक्त अधिकोष पहुंचकर रक्तदान किया। तभी जाके दोनों मरीज का इलाज संभव हो पाया। दोनों मरीज को रक्त मिलने पर मरीजों के परिजन बहुत खुश हुए और लाइफ सेवियर्स समूह (पाकुड़) का आभार व्यक्त किया।
ओहि रक्तदाता समूह के सचिव प्रिंस प्रकाश ने कहा किसी जरूरतमंद के लिए रक्तदान करके बहुत अच्छा लगा। मैं इससे पहले भी रक्तदान कर चुका हूं।और आगे भी समय-समय पर जरूरतमंद के लिए रक्तदान करते रहूंगा।
मौके पर समूह के अध्यक्ष नाफिसुल आलम,उपाध्यक्ष सोईबुर रहमान,सचिव प्रिंस प्रकाश, सैदूर रहमान,जकारिया शेख,जाकिर हुसैन,तथा रक्त अधिकोष के कर्मचारी नवीन कुमार एवं पीयूष दास मौजूद रहे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!