Search

October 27, 2026 1:53 pm

माध्यमिक परीक्षा का मूल्यांकन करने हेतु शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण।

राजकुमार भगत

पाकुड़: पाकुड़ स्थित जिदातो बालिका उच्च विद्यालय के प्रांगण में वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 के मूल्यांकन कार्य हेतु प्रशिक्षण कार्यशाला क्षेत्रीय शिक्षा संयुक्त निदेशक संथाल परगना, दुमका एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी पाकुड़ के निर्देशन में आयोजित किया गया।जिसमें सभी शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य करने की आवश्यक जानकारी प्रदान की गई।नव पदस्थापित जिला शिक्षा पदाधिकारी नयन कुमार का जिले के सभी शिक्षकों ने भव्य स्वागत किया।साथ ही पाकुड़ जिले के पूर्व जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनी देवी को झारखंड राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई पाकुड़ के तत्वाधान में पाकुड़ जिला के सभी माध्यमिक शिक्षकों के द्वारा भावभीनी विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए झारखंड माध्यमिक शिक्षक संघ इकाई पाकुड़ के जिलाध्यक्ष श्री कौसर कबीर सचिव नमिता त्रिवेदी , संयुक्त सचिव विजय कुमार भंडारी, आनंद कुमार भगत ,नित्योगोपाल घोष आनंद कुमार साह, तथा एलेन मरीना हेंब्रम, विजय कुमार राय, पायल भगत , प्रियंका मंडल ,आलोक कुमार साह , सचिदा मरांडी,शरीफ अंसारी,रूपेश कुमार, राजू नंदन ,आलोक कुमार, रविकांत, विजय मुर्मू , जेम्स सोरेन एवं जिले के सभी माध्यमिक शिक्षक व शिक्षिका की गरिमामई उपस्थिति रही ।

img 20240306 wa01387919736429744253100

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!