Search

May 12, 2026 7:22 am

आजसू महिला मोर्चा संगठन की मजबूती को लेकर बैठक में महिला प्रखंड कमेटी का गठन किया गया।

राजकुमार भगत

पाकुड़ । वुधवार को स्थानीय गांधी चौक स्थित आजसू जिला कार्यालय के प्रांगण में पाकुड़ प्रखंड स्तरीय महिला कार्यकर्ताओं की एक बैठक आजसू प्रखंड अध्यक्ष रफिक अहमद के अध्यक्षता में की गई। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक सह केन्द्रीय उपाध्यक्ष अकिल अख्तर एवं जिला अध्यक्ष आलमगीर आलम मौजूद रहे। बैठक में महिला मोर्चा संगठन की मजबूती को लेकर चर्चा करते हुए आजसू महिला प्रखंड कमेटी का गठन किया गया सर्वसम्मति से प्रखंड अध्यक्षा लखी कुमारी सिंह को तथा सकीना खातून को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। कोषाध्यक्ष सकीरा बीबी, संगठन सचिव सबीना बीबी, सह सचिव सलमा बीबी, उपाध्यक्षा गोलबानू बेवा, कार्यकारिणी सदस्य सुचित्रा देवी और पुनीता दास को भी ज़िम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व विधायक ने चुने गए सभी प्रतिनिधि को फूल माला दे कर सम्मानित किया गया और कहा कि पंचायत वार अध्यक्ष, उपाध्यक्ष व कोषाध्यक्ष पद पर लोगों का चयन कर उन्हें जागरूक करें। प्रखंड अध्यक्षा लखी कुमारी सिंह ने कहा पार्टी ने मुझे जो दायित्व दिया है उसे मैं पूरी निष्ठा के साथ पालन करूंगी। मौके पर जिला प्रधान सचिव मिथलेश ठाकुर, जिला प्रवक्ता शेकसादी राहमातुल्ला, जिला मीडिया प्रभारी अहमादुल्ल, केंद्रीय समिति सदस्य मनीष चौबे, मंजूर आलम, प्रिंस साहेब, बारिउल शेख, लालचंद, मोबारक, प्रखंड उपाध्यक्ष बादशाह, कोषाध्यक्ष मोसारफ, सरस्वती देवी सहित सैकडों महीला कार्यकर्ता भी मौजूद थे।

img 20240306 wa01473398547350967971528

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!