Search

May 12, 2026 7:23 am

विधायक ने लगभग 10 करोड़ की लागत से बनने वाली चार सड़कों का किया शिलान्यास

इकबाल हुसैन

महेशपुर विधानसभा विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने प्रखंड के रामपुर पंचायत के बिलासपुर चौक मे गुरुवार को चार सड़कों का शिलान्यास नारियल फोड़कर व फिता काटकर किया।मुख्यमंत्री ग्राम सड़क सुदृढ़ीकरण योजना अंतर्गत‎ ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल पाकुड़ द्वारा पलसा से बोहरा तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य। पथ की कुल लम्बाई 2 किलोमीटर जिसका प्रक्किलत राशि 122.908 लाख की लागत से बनेगा। वही महेशपुर से आस्कन्धा तक विशेष मरम्मति कार्य। पथ की कुल लम्बाई 7. 57 किलोमीटर है जिसका प्रक्कलित राशि कुल 337.016 लाख की लगता से सड़क निर्माण किया जायेगा। वही हथिमारा से दमदमा तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य। पथ की लम्बाई 8 किलोमीटर है।जिसका प्रक्कलित राशि 267.279 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जायेगा। वही बिलासपुर से जयपुर वरूंगा तक पथ का विशेष मरम्मति कार्य। पथ की लम्बाई 8.30 किलोमीटर है इसका प्रक्कलित राशि 349.008 लाख की लागत से निर्माण कार्य किया जायेगा। निर्माण कार्य का काम मेसर्स साक्षी इन्टर प्राईजेज प्रा.लि. द्वारा‎ किया जाएगा। उक्त सभी सड़क को लेकर ग्रामीण काफ़ी लम्बे समय से इंतजार मे था इस सड़क के बन जाने से दर्जनों गाँव लभान्वित होगा।वही शिलान्यास स्थल पहुंचे‎ विधायक‎ प्रो. स्टीफन मरांडी का स्थानीय‎ ग्रामीण महिलाओ के द्वारा पारंपारिक आदिवासी रितीरिवाज से भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर विधायक‎ प्रो.स्टीफन मरांडी ने अपने सम्बोधन मे शिलान्यास के मौक़े पर उपस्थित‎ लोगों से कहा की झारखंड सरकार का उद्देश्य सुदूरवर्ती गांवों तक विकास पहुंचने‎ का है। मुख्यालय तक सड़क से जोड़ने का उद्देश्य है राज्य‎ सरकार के निर्देश‎ पर सारे जर्जर सड़़को को कायाकल्प करने का कार्य किया जा रहा है। अब ये चार महत्वपूर्ण सड़कों के निर्माण हो जाने इलाके के लोगों‎ को काफी सहूलियत मिलेगी आवागमन बेहतर होगी सड़क बनाने मे ग्रामीणों की भी सहयोग होना चाहिए ग्रामीण अपनी देखरेख में सड़क का निर्माण का कार्य कराये। विधायक‎ ने आगे कहा राज्य की सरकार बिना किसी भेदभाव के सभी वर्गों‎ के लोगों के लिए‎ विकास कार्य‎ कर रही है। जिन क्षेत्रों में विकास की योजनाएं नहीं पहुंची हैं, उसे कैसे पहुंचाया जाए। उसपर भी कार्य हो रहा है। सरकार ने क्षेत्र के विकास के लिए समस्याओं को चिन्हित किया। जिस पर कार्य किया जा रहा है।वही विधायक‎ ने शिलान्यास स्थल पर उपस्थित‎ संवेदक से कहा की सड़क निर्माण कार्य गुणवत्तापुर्ण होनी चाहिए। सड़क निर्माण कार्य शुरू‎ होने से ग्रामीणों मे उत्साह देखने को मिला।ग्रामीणों ने विधायक‎ के प्रति आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अनारुद्दीन मियां, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, जीप सदस्य समसून मुर्मू,प्रखंड सचिव माइकल मुर्मू, सांसद प्रतिनिधि कुणाल अलफ्रेंड हेमब्रम,उपाध्यक्ष बुदल यादव,बीस सूत्री उपाध्यक्ष नशीम अहमद,कोषाध्यक्ष पाप्पू अंसारी,युवा मोर्चा अध्यक्ष जोगेंद्र मुर्मू,प्रवक्ता इकवाल हुसैन,जिला समिति सदस्य अरशद मण्डल,मुन्ना प्यारेलाल,कालिदास सोरेन,साइमन मुर्मू,राजू मुर्मू,उजीर शेख,बाबुधन मुर्मू,अजीम शेख, खुर्शीद शेख,अबुल हसन,अब्दुल मालेक, सेबटु शेख,शाहआलम मुबारक करीम,रिफाइल किस्कू, जनता किस्कू,केतबुल शेख,जोशीम शेख, मधु शेख,नूरजायउल शेख,संतोष मण्डल, मजिबूर रहमन,तौसीफ़ इक़बाल,डब्लू शेख,खाबीर शेख,सहाबुद्दीन शेख समेत सैकड़ो कार्यकर्ता‎ एवं विभागीय एई,जेई सहित दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240307 wa00555938612673056119293
img 20240307 wa00562058185575155858033

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!