Search

May 12, 2026 5:21 am

एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी ने चुनाव के मद्देनजर की बैठक

सुदीप कुमार त्रिवेदी

8 मार्च, दिन शुक्रवार को एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी की बैठक पाकुड़ कोयला मोड स्थित पार्टी कार्यालय झारखंड राज्य सचिव कामरेड रॉबिन समाजपति एवं दीपक कुमार संथाल परगना सांगठनिक कमेटी के प्रभारी की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में गोड्डा लोक सभा संसदीय क्षेत्र से पार्टी चुनाव उम्मीदवार के रूप में कामरेड कालीपद मुर्मू जी को चुना गया। इसके साथ चुनाव लड़ने के संबंध में कार्य योजना तैयार किया गया। चुनाव लड़ने के संबंध में उम्मीदवार का ऐलान पार्टी के झारखंड राज्य सचिव कामरेड रॉबिन समाजपति के द्वारा किया गया। बैठक में एस यू सी आई कम्युनिस्ट पार्टी के विभिन्न जिले से कार्यकर्ताओं ने भाग लिया मुख्य रूप से कामरेड सौमित्र शंकर बनर्जी, रफीकुल अहमद, राजू कुमार, श्याम कांत यादव, विजय कुमार, जोगेश चंद्र मंडल, विमल मुर्मू, सैमुअल बास्की, संजय कालिंदी,मुंशी मरांडी, मिनारूल शेख आदि उपस्थित रहे।

img 20240308 wa00268326405124907259574

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!