Search

May 12, 2026 4:29 am

असंगठित एवं प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षा को लेकर नीड्स संस्था के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।

अब्दुल अंसारी

पाकुड़िया प्रखंड के खजूरडंगाल, राजपोखर, बासेतकुंडि पंचायत के बिभिन्न गांव राजपोखर, खजूरडंगाल, लखिपोखर, ढोलकट्टा, पातपहाड़ी, श्यामसुंदर मे नुक्कड़ नाटक के माध्यम से असंगठित एवं प्रवासी श्रमिकों के सुरक्षा को लेकर शनिवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन नीड्स संस्था के द्वारा संचालित स्वाभिमान प्रोजेक्ट के तहत किया गया । नुक्कड़ नाटक के माध्यम सरकार से संचालित सामाजिक सुरक्षा पेंसन विमा एवं ई-श्रम के बारे भी बताया गया ।झारखंड में प्रवासी मजदूरों के सम्मान रोजगार और गौरव हेतु स्वाभिमान प्रोजेक्ट संचालित की जा रही है । इस परियोजना द्वारा निशुल्क सुविधाओं ई-श्रम कार्ड असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों को जो सुविधा सरकार से मिल रही है उससे अवगत कराया गया । प्रखंड के एमआरसी संचालक राजीव रंजन ने बताया कि वर्तमान में पाकुड़िया प्रखंड के पांच पंचायत में स्वाभिमान प्रोजेक्ट कार्य कर रही है। काम-धाम के माध्यम से मजदूरों का रजिस्ट्रेशन किया जाता है। कामधाम एक उपयोगी मैत्रीपूर्ण मोबाईल आधारित एप है जो प्रवासी परिवार स्वयं जिसमें वह अपना कौशल का विवरण रजिस्टर कर सकते है। यह एप व्यक्ति को उनके कौशल विवरण के अनुसार स्थान से चिन्हित करेगा।कौशल समाज का स्थापना होगा जो हर व्यक्ति को उनके ही जिला एवं राज्य में वैकल्पिक कार्य प्रावधान मुहैया करवाएगा । तकनीक आधारित प्लेटफार्म का स्थापना कर प्रवासियों के लिए स्थानीय, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर अधिक से अधिक अवसर प्रदान करेगा और एक सुद्दढ़ अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा। इस कार्यक्रम में इंटरनेट साथी एवं लोक कल्याण के कार्यकर्ता श्रेओशी शाह ,मनिशा , गिन्नी , कल्पना सहित सैकड़ो ग्रामीण मौजूद थे।

img 20240310 wa00033359940806746145875

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!