Search

May 12, 2026 3:23 am

प्रेस कांफ्रेंस कर पुलिस निरीक्षक ने खोली अपराधियों की कुंडली।

मामला दुकानदार को पिस्तौल दिखाकर डकैती करने का।

एक गिरफ्तार,बाकी फरार अपराधी को लेकर की जा रही छापेमारी।

अमर भगत

अमडा़पाडा़-थाना क्षेत्र के पचुवाडा़ अमडा़टोला से शनिवार को दुकानदार शंकर भगत से पिस्तौल के नोक पर तीन अपराधियों ने लगभग 32 हजार सहित एक मोबाइल की डकैती कर ली थी, जिसमे दुकानदार ने सूझबूझ दिखाते हुए ग्रामीणों को फोन के माध्यम से बताया और आगे ग्रामीणों ने सड़क में घेराबंदी कर सभी लुटेरे को रास्ते में रोक लिया था, लेकिन तीन अपराधी पिस्तौल का भय दिखा खेत के सहारे भागने में सफल हुए लेकिन एक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।इसी लूट कांड को लेकर पुलिस ने गिरफ्तार एमेली मरांडी पर दवाब बनाया तो दबाब के आगे झुक एमली मरांडी ने सारे राज खोल दिए और फरार सारे अपराधियों के नाम भी बताएं, जिसको लेकर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने रविवार प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया, थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने प्रेस कॉन्फ्रेंस बताया की बीते दिन हुए घटना में एक की गिरफ्तारी की गई है जिसका नाम एमेली मरांडी पिता मंगल मरांडी जीतपुर थाना क्षेत्र लिट्टीपाड़ा का रहने वाला है वही मौके से दो अपराधी फरार हो गए हैं जिनका नाम सुरेश शाह लेटबारी थाना क्षेत्र लिट्टीपाड़ा और ठाकुर टुडू तोड़ाई हिरणपुर खजूर का रहने वाला है जिसकी छापेमारी की जा रही है वही बताया की गिरफ्तार एमेली मरांडी के पास से कुछ नगदी और कुछ कागजात जप्त किया गया है और बताया एमेली मरांडी का पहले भी क्रिमिनल रिकॉर्ड रहा है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!