Search

October 29, 2026 1:34 am

स्वास्थ्य जीवन को लेकर पंचायत भवन में मुखिया ने दिलाया सपथ।

सतनाम सिंह

पाकुड़ / हिरणपुर: स्वस्थ जीवन एवं स्वस्थ समाज के मिशन को लेकर ब्राइट फ्यूचर संस्था द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित मुखिया एवं पंचायत समिति के सदस्यों ने मिलकर महिलाओं को शपथ दिलाया कि हर व्यक्ति को स्वास्थ्य संबंधित विभिन्न समस्याओं को लेकर जागरूक किया जाएगा एवं हर महिला को संस्था द्वारा दिए जाने वाले सुविधा अंतर्गत सैनिटरी पैड एवं स्वास्थ्य जांच करवाने के लिए उत्साहित किया गया। मंगलवार को हिरणपुर प्रखंड अंतर्गत डांगापारा पंचायत भवन में मुखिया बाली हेंब्रम कि अध्यक्षता में संस्था ब्राइट फ्यूचर के प्रखंड प्रभारी सैमुएल टुडू कि उपस्थिति में पंचायत भवन में एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमे कई महिला समूहों ने भाग लिया। वहीं इस कार्यक्रम में पंचायत के सभी महिलाओं को सुरक्षित सैनिटरी पैड वितरण सहित स्वास्थ्य कैंप लगा कर सभी का स्वास्थ्य जांच करवाने का संकल्प लिया गया। वही इस संबंध में पंचायत के मुखिया ने पत्रकारों को बताया कि संस्था द्वारा यह पल काफी बेहतर है और इससे महिलाओं को होने वाले बीमारियों से छुटकारा मिलेगा और सभी सेनेटरी पैड का उपयोग करेंगे और स्वस्थ जीवन का मिसाल बनेंगे, साथी संस्था द्वारा कैंप का स्थापना कर लोगों का स्वास्थ्य जांच करवाना मतलब एक उच्च और बेहतर पहल है इसमें जिले के सभी लोगों को बढ़-कर कर हिस्सा और भाग लेना चाहिए। इस बैठक में कई ग्रामीण मौजूद थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!