Search

October 26, 2026 8:31 pm

मंदिर में भगवान राम व माता-सीता की महाप्राण प्रतिष्ठा की है।

प्रशांत मंडल

लिट्टीपाड़ा( पाकुड़)-लिट्टीपाड़ा चौक स्थित बजरंगबली मंदिर में भगवान राम व माता-सीता का महाप्राण प्रतिष्ठा बुधवार को किया गया। महाप्राण प्रतिष्ठा के पूर्व पंडित लालू चक्रवर्ती के अगुवाई में 108 कुवांरी कन्याओं एवं महिलाओं के द्वारा जोबोडीह नदी से कलश में जल पुरोहित द्वारा वैदिक मंत्रोचारण के साथ भरा गया। ततपश्चात कन्याए कलश लेकर नगर भ्रमण करते हुए मंदिर पहुँचकर स्थापित किया। जहाँ फाल्गुन मास के शुक्लपक्षे अस्विनि नक्षत्र में पूरे विधि विधान के साथ पुरोहित लालू चक्रवर्ती, तापोस बनर्जी,भास्कर चक्रवर्ती , राहुल चक्रवती व गोपाल पांडे के द्वारा भगवान राम व माता-सीता का षोड़ोसपचार के साथ पूजा पाठ कर स्थापित किया गया।यजमान की भूमिका करुण मंडल व उनकी धर्म पत्नी ने निभाया।वही भक्तों के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। भगवान राम व माता -सीता का महा प्राण प्रतिष्ठा किये जाने से लिट्टीपाड़ा का वातावरण राम मय हो गया।जय श्रीराम के नारा से माहौल भक्ति मय हो गया।कार्यक्रम को सफल बनाने में अंजन मंडल, तपन मंडल, विजय कुमार,करूण मंडल, बिष्णु मंडल,मिठुन मंडल, सहित गांव के सभी परिवार के लोगों की भूमिका सराहनीय रहा।

img 20240313 wa0055614592703621595304

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!