Search

May 12, 2026 12:12 am

झारखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला :पंचायत सचिवालय सदस्यों का नाम बदलकर किया गया पंचायत सहायक

₹2500 मानदेय के साथ मिलेगा।

सतनाम सिंह

पाकुड़ । ग्रामीण विकास मंत्री सह विधायक पाकुड अलमगीर आलम और झारखंड सरकार की पहल से झारखंड वासियों को मिली एक बड़ी सौगात,पंचायत सचिवालय स्वयंसेवकों की वर्षों पुरानी मांग लगभग पूरी हो चुकी है।झारखंड कैबिनेट ने बड़ा फैसला लेते हुए पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदल कर पंचायत सहायक कर दिया है।इससे संघ के सदस्यों एवं पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के कर्मचारियों में खुशी की लहर है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री चंपई सोरेन के पहल पर पंचायत सचिवालय स्वयं सेवकों को नाम बदलकर पंचायत सहायक किया गया है, इसके साथ ही इन्हें 2500 रुपए मानदेय का प्रावधान किया गया है।इसके लिए व्यापक बात विचार विमर्श के बाद कैबिनेट से मंजूरी मिल गई है। संघ के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रदीप कुमार , प्रदेश सचिव युगल किशोर प्रसाद, मंटू कुमार , इम्तियाज ,आनंद कुमार, फिरोज कुमार आदि पंचायत सहायकों ने मुख्यमंत्री चंपई सोरेन , पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम का तहे दिल से शुक्रिया अदा की है। कैबिनेट में मंजूरी मिलने से झारखंड के समस्त पंचायत सचिवालय के सदस्यों में खुशी की लहर है। उन्होंने कैबिनेट के सभी मंत्रियों को हार्दिक बधाई दी है।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!