सतनाम सिंह
पाकुडिया:- महेशपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रो.स्टीफन मरांडी पाकुडिया प्रखंड के खाक्सा व डोमनगड़िया पंचायत के विभिन्न गांवों का दौरा किया। विधायक ने लखिजोल,बनडिगा,खाक्सा आदि क्षेत्र का भ्रमण किया। क्षेत्र में व्याप्त जन समस्या मुख्य रूप से नाली,पानी और सिंचाई के लिए पानी जैसी समस्याओं से रूबरू हुए। इस दौरान क्षेत्र के लोग भी मौजूद थे। जहां इन समस्याओं को विधायक के समक्ष रखा और उसके निदान की मांग की। वही विधायक ने कहा कि बहुत जल्द बैठक कर एक रणनीति के तहत इन समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं को दूर करना उनकी प्राथमिकता है, जिसे वे जल्द से जल्द दूर करेंगे। विधायक ने उपस्थित ग्रामिणों से अपील किया की सामने आने वाले लोकसभा चुनाव में आप सब हमारी पार्टी के उम्मीदवार के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान कर के हमारे पार्टी के प्रत्याशी को जीता कर लोकसभा भेजने का कार्य करें ताकि केन्द्र मे भी हमारी सरकार बन सकें। मौके पर प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा,सचिव मईनुद्दीन अंसारी,पंसस गायत्री देवी,ग्राम प्रधान तरूण दत्ता,पुर्व मुखिया उर्मिला हाँसदा,मेतलाल टुडू,नेजाम अंसारी,अब्दुल मनाफ सहित अन्य कार्यकर्ता मौजुद थे।







