Search

October 26, 2026 2:34 pm

अंबिका राय चौधरी मनोनीत किए गये बंगाली एसोसिएशन शाखा पाकुड़ के सचिव।

सुस्मित तिवारी

शनिवार को भारत सेवा आश्रम संघ मिलन मंदिर पाकुड़ स्थित बंगाली एसोसिएशन कार्यालय के प्रांगण में बंगाली एसोसियेशन, पाकुड़ की आयोजित बैठक में एसोसिएशन के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यों की उपस्थिति में सर्व सम्मति से अंबिका राय चौधरी को सचिव के रूप में मनोनीत किया गया। मनोनीत अंबिका रॉय चौधरी को बंगाली एसोसियेशन के सभी उपस्थित पदाधिकारियों सहित सदस्यों ने उन्हें माला पहनाकर स्वागत किया। नव मनोनीत राय चौधरी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि आपसी समन्वय स्थापित कर संगठन का विस्तार करते हुए मजबूती प्रदान करना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। इस बैठक में मुख्य रूप से के अध्यक्ष मानिक चंद्र देव, संतोष कुमार नाग, पिंकी चैटर्जी मांपी पाल, देव मुखर्जी एवं एवं काफ़ी संख्या में बंगाली एसोसिएशन के पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित थे।

Leave a Comment

लाइव क्रिकेट स्कोर
error: Content is protected !!