प्रशांत मंडल
लिट्टीपाड़ा( पाकुड़ )प्रखंड क्षेत्र के लेटबाड़ी बलरामपुर में नौ दिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ रविवार को हुआ। कथाकार मानस मंजूरी लक्ष्मी रानी जी एवं राधा रानी जी के द्वारा महिमा कथा महिमा से कथा की शुरुआत की। उन्होंने कहा संत समागम और राम कथा अत्यंत दुर्लभ है, समस्त ग्रंथों का निचोड़ श्री रामचरितमानस में ही है। सभी शास्त्रों का रस श्री रामचरित मानस है।नौ दिवसीय श्री राम कथा के शुभारंभ अवसर पर रविवार की सुबह राम कथा के पंडाल से कलश यात्रा निकाली गई।पूरा लेटबाड़ी बलरामपुर भ्रमण करते हुए बड़ा नदी में पानी लेकर फिर से गांव टोला भ्रमण करते हुए राम कथा पंडाल तक कलश यात्रा संपन्न हुई कलश यात्रा के दौरान पूरा गांव भक्ति मय हो गया जय श्री राम के नारे से गांव को भक्ति मय हो गया।नौ दिवसीय श्री राम कथा आयोजन का शुभारंभ लक्ष्मी रानी ने दीप जलाकर किया। इसके बाद नवाह्न परायण का पाठ शुरू किया गया। शाम चार बजे से प्रारंभ हुई,
24 मार्च तक प्रतिदिन शाम 5 बजे 9 बजे तक मानस मंजूरी लक्ष्मी रानी जी एवं राधा रानी श्री राम कथा सुनाएंगे।नौ दिवसीय श्री राम कथा में पहले दिन संतो का चरित्र का उपमा का वर्णन कथा सुनाई जाएगी। दसवें दिन रविवार को पूर्णाहुति हवन के बाद रामकथा का समापन हो जाएगा।






